तेल के लिए वनमानुषों को मार रहा है इंसान
- प्रवीण कुमार
- 2 जुल॰ 2023
- 3 मिनट पठन
ओरंगउटान मलय भाषा का शब्द है, इसका अर्थ है जंगल में रहने वाला आदमी अर्थात आम भाषा में इसे वनमानुष-जैसा कहा जा सकता है। ओरंगउटान वर्तमान युग में पाया जाने वाला एकमात्र वनमानुष अर्थात बड़े आकार का मनुष्य जैसा दिखने वाला कपि है।

दोस्तों क्या आप कपि और बन्दर के बीच के अंतर को समझते हैं ? कपि को अंग्रेजी में एप और बन्दर को मंकी कहते हैं। कपि और बन्दर को हम पूंछ से पहचान सकते हैं, अधिकतर बंदरों के शरीर में पूंछ होती है जबकि कपियों के शरीर में पूंछ नहीं होती है। ओरंगउटान के साथ-साथ गोरिल्ला, चिम्पैंजी, बोनोबो और गिब्बन भी कपि की ही दूसरी स्पीशीज हैं।
बंदरों के शरीर में पूंछ होती है।
कपियों के शरीर में पूंछ नहीं होती है।
वनमानुष भी अपने बच्चों को दूध पिलाते हैं
ओरंगउटान पेड़ों पर रहने वाले सबसे-बड़े स्तनधारी-जीव होते हैं। जो जीव अपने बच्चों को दूध पिलाते हैं, उन्हें स्तनधारी जीव कहा जाता है। स्तनधारी जीवों की मादाओं के शरीर में स्तन ग्रंथियां पायी जाती हैं जिनसे दूध निकलता है।
वनमानुष क्या खाते हैं ?
ओरंगउटान शाकाहारी होते हैं और पेड़ों पर रहना ही पसंद करते हैं। इनको जमीन पर रहना अच्छा नहीं लगता है। ये अधिकतर पेड़ों पर ही रहते हैं और अपने हाथों के सहारे से एक डाली से दूसरी डाली पर झूलते हुए चलते हैं। पेड़ों में रहने वाले जानवरों को आर्बोरियल एनिमल्स (Arboreal Animals) कहा जाता है। सभी आर्बोरियल एनिमल्स में साइज के लिहाज से ओरंगउटान सबसे बड़े जानवर होते हैं और इनकी भुजाएँ बाकि-सभी दूसरे-कपियों जैसे चिम्पैंजी, गोरिल्ला, बोनोबो और गिब्बन के अलावा मनुष्य से भी लम्बी होती हैं।
ओरंगउटान के कान बहुत छोटे-छोटे होते हैं। इनके पैर छोटे होते हैं परंतु इनके हाथ इतने लंबे होते कि अक्सर जमीन तक पहुँचते हैं। एक एडल्ट मेल ओरंगउटान का वजन लगभग 50 से 90 किलोग्राम के बीच और एक एडल्ट फीमेल ओरंगउटान का वजन लगभग 30 से 50 किग्रा के बीच होता है।
इंसानों से 95 से 98 प्रतिशत तक मिलते हैं वनमानुष
ओरंगउटान इंसानों के सबसे नज़दीकी रिश्तेदारों में से एक हैं। इनके जींस इंसानों के जींस से 95 से 98 प्रतिशत तक मिलते हैं, इसीलिए ही ये इंसानों के सबसे करीबी रिश्तेदार कहे जाते हैं। इंसानों की तरह ओरंगउटान के अपने शब्द होते हैं, अलग-अलग भावनाओं की स्थिति में ये शब्द अलग-अलग तरीकों से निकलते हैं। ओरंगउटान अपनी शब्दावली के शब्दों को अपग्रेड भी करते रहते हैं। इस प्रकार ओरंगउटान की अपनी भाषा भी होती है।
एक ओरंगउटान किसी इंसान से लगभग सात गुना अधिक मजबूत होता है। इंसानों की ही तरह इनके भी 32 दांत होते हैं। इंसानों की ही तरह जवान होने पर मेल ओरंगउटान के चेहरे पर दाढ़ी भी उगती है। इनके उछल-कूद करने के तरीके मनुष्यों से बहुत मिलते-जुलते होते हैं।
सोने के लिए बिस्तर तैयार करते हैं वनमानुष
ओरंगउटान अत्यधिक बुद्धिमान जानवर होते हैं। यह जीव अलग-अलग तरह के औज़ारों का इस्तेमाल करते हैं। शाम होने पर ओरंगउटान रात में सोने के लिए पत्तियों और डंडियों से अपने लिए एक घोंसले जैसा बिस्तर तैयार करते हैं। ओरंगउटान सामान्यतः शाम 5 बजे सोते हैं और सुबह 4 से 5 बजे के बीच जाग जाते हैं।
कहाँ मिलते हैं वनमानुष ?
ओरंगउटान एशिया में पाये जाते हैं। यह जानवर मुख्य रूप से मलेशिया और इंडोनेशिया के जंगलों में मिलते हैं। ये मुख्यतः बोर्नियो और सुमात्रा के द्वीपों पर पाए जाते हैं। पॉम आयल की खेती के कारण मलेशिया और इंडोनेशिया के जंगलों को बहुत तेजी से काटा जा रहा है। इंसानों द्वारा जंगलों को बुरी तरह से काटे जाने के कारण अन्य जानवरों के साथ-साथ ओरांग उटान का जीवन भी भारी संकट में है । ओरंगउटान अब विलुप्ति की कगार पर हैं।
Comentarios