अंतरिक्ष से जुड़ी कुछ मनोरंजक बातें
- प्रवीण कुमार
- 4 जुल॰ 2023
- 2 मिनट पठन
अंतरिक्ष के बारे में इंसान की सोच, बहुत रोमांचकारी है। सामान्य लोगों के लिए अंतरिक्ष, आज भी रहस्यों का पिटारा ही बना हुआ है। आइए आज अंतरिक्ष से जुड़ी कुछ मनोरंजक बातें जानते हैं :

1. सामान्यतः धरती से हमें सूर्य का रंग पीला या सुनहरा या कभी-कभी लाल भी दिखाई देता है, लेकिन स्पेस से देखने पर सूर्य, सफेद रंग का ही दिखाई देता है। इसका कारण धरती का अपना वायुमंडल है। जैसाकि आप जानते ही हैं, कि पृथ्वी के चारों ओर, अनेक गैसों का एक विशाल आवरण बना हुआ है, जिसे वायुमंडल कहते हैं, और सूर्य का प्रकाश इसी वायुमंडल की कई परतों से होकर गुजरता है, इसीलिए वायुमंडल की कई परतों से बिखरकर हमें सूर्य का रंग पृथ्वी से कभी पीला तो कभी लाल-केसर सा दिखाई देता है। स्पेस से सूर्य सफेद रंग का दिखाई देता है क्योंकि स्पेस में कोई वायुमंडल नहीं है।
2. स्पेस में किसी साउंड को सुन पाना संभव नहीं होता है, क्योंकि साउंड को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए किसी न किसी मीडियम की जरुरत होती है। स्पेस में मीडियम के रूप में कोई गैस या हवा उपस्थित नहीं है, इसलिए जब अंतरिक्ष में कोई वस्तु आपस में टकराती है तो वहाँ कोई आवाज नहीं होती है।
3. सूरज आग का एक विशाल गोला है और इसके सबसे पास बुध ग्रह स्थित है, इसलिए लोगों को लगता है कि सूर्य के सबसे नजदीक होने के कारण ही बुध सबसे गर्म ग्रह है। लेकिन, वास्तविकता में किसी भी ग्रह का टेम्परेचर सूर्य से उसकी नज़दीकी या दूरी से, ज़्यादा प्रभावित नहीं होता है। किसी भी ग्रह का टेम्परेचर, उस ग्रह पर उपस्थित गैस के कम या अधिक गर्म होने पर निर्भर करता है। इसी वजह से शुक्र ग्रह, बुध ग्रह से अधिक गर्म है क्योंकि वहां कार्बन-डाइ-ऑक्साइड गैस की मात्रा ज़्यादा है।
4. यदि आपको भी ऐसा लगता है कि, चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा, एक दिन में पूरी करता है, तो आपकी भी, जानकारी गलत है, वास्तव में चंद्रमा को पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करने में लगभग 27 दिन लगते हैं। इसी कारण चंद्रमा का आकार प्रत्येक दिन बदलते हुए दिखता है।
5. चीन की महान दीवार के बारे में, लोग सोचते हैं, कि दुनिया की यह सबसे लंबी दीवार, स्पेस से भी दिखाई देती है, लेकिन वास्तव में, सच्चाई कुछ और है। दरअसल, अंतरिक्ष से, पृथ्वी पर स्थित किसी भी चीज को, क्लियर नहीं देखा जा सकता है।
Comentarios